Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हिमस्खलन में 7 शहीदों जवानों के लिए शोक सभा सम्पन्न


    हिमस्खलन में 7 शहीदों जवानों के लिए शोक सभा सम्पन्न
    गोरखपुर।
    महापौर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में नगर निगम सदन हाल में देश की रक्षा कर रहे 7 भारतीय जवान अरूणांचल प्रदेश के कामेंन सेक्टर में हवलदार श्री जुगुल किशोर, रायफलमैन अरूण कट्टल, अक्षय पठानिया, विशाल शर्मा, राकेश ंिसह, अंकेश भारद्वाज और गनर गुरबाज सिंह  शहीद हो गए। उनकी आत्मा की शान्ति हेतु तथा उनके शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने हेतु शोक सभा आयोजित की गयी एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शोक सभा के दौरान दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। नगर आयुक्त श्री अविनाश सिंह द्वारा देश की रक्षा में तैनात शहीदों के बारे में तथा देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान में उनके कठीन परीश्रम हेतु उद्बोधन में सहानुभूति व्यक्त की गयी। कर्नल सी0पी0 सिंह द्वारा देश की रक्षा में सैनिको के कठिन परीश्रम एवं जान की जोखिम उठाते रहने की बात बताते हुए अपने भी कठिन समय की घटना पर प्रकाश डाला। महापौर सीताराम जायसवाल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश के प्रहरी सैनिक 14500 फीट की ऊचाई पर देश की हिफाजत करते-करते हम सभी के लिए बर्फिले तुफान में फस कर अपने जीवन की आहूत दे दी। हम लोग अपने घरों में 10 डिग्री एवं 12 डिग्री तापमान में रजाईयों में रहकर ठण्ड महसूस करते हैं जबकि देश की रक्षा करने वाले जवान (माइनस) -20 डिग्री तापमान में भी रहकर देश की रक्षा करते है इसलिए इन 7 शहीद जवानों के प्रति एवं उनके परिवार के प्रति हम सब की सहानुभूति एवं श्रद्धा हैं जिसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है हम सब को भी देश के सैनिकों के प्रति सहानुभूति रखना चाहिए। 
    उक्त अवसर पर महापौर सीताराम जायसवाल, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, पार्षदगण संजय श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार गौड, अभिषेक कुमार निषाद, रणजन्य सिंह ‘‘जूगूनू‘‘, रामलवट, चन्द्रप्रकाश सिंह, जितेन्द्र चौधरी ‘‘जीतू‘‘, अपर नगर आयुक्त आर0बी0 सिंह, मुख्य नगर लेखा परीक्षक हुबई, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द, महाप्रबन्धक जलकल एस0पी0 श्रीवास्तव, सहायक नगर आयुक्त मणिभूषण त्रिपाठी, अविनाश प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 मुकेश रस्तोगी, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल, सहायक लेखाधिकारी छोटेलाल, कर्नल सी0पी0 सिंह, पी0ए0 महापौर मु0 आरिफ सिद्दीक़ी, प्रोग्रामर आर0के0एल0 श्रीवास्तव, आदि अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
     

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728