Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विश्व विजय सिंह को कांग्रेस पार्टी का स्टार प्रचारक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष



    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। सहजनवा स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय सहजनवा विधान सभा क्षेत्र के सहजनवां, पाली,पिपरौली के ब्लाक अध्यक्ष तथा न्याय पंचायत अध्यक्ष  की बैठक की गयी। बैठक में विधान सभा सहजनवा  कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी मनोज यादव को चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाई गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष गब्बूलाल प्रजापति ने कहा कि कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि तन मन से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में लग जाय। और घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करे। बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह को प्रदेश का स्टार प्रचारक बनाये जाने खुशी भी जाहिर किया गया।
    बैठक में कुशेन्द्र चौबे,ऋषिचन्द गुप्ता,घटोत्कक्ष शुक्ल,रामसकल पासवान,हरिशंकर शुक्ल,रामसेवक दास सुनील यादव,उपेंद्र कश्यप,विश्वनाथ यादव,राजेश गोंड धर्मराज शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728