Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।घर से गायब युवक अचेत हालत में खेत में मिला

    घर से गायब युवक खेत में अचेत मिला                                                   गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा  थाना क्षेत्र के   अंतर्गत भीतरी दुबौली निवासी अयोध्या राय के  22 वर्षीय पुत्र  आदित्य उर्फ नीरज राय  ने  गगहा पुलिस से मिलकर आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर  उनको घर से ले जाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए  तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक  आदित्य गुरुवार की रात  घर के बरामदे में सोये थे। इसी दौरान अज्ञात लोग  उनको नशीला पदार्थ सुंघा दिया। और गांव से बाहर स्थित बाग में उठा ले गये। इस दौरान हत्या करने की नियत से वे लोग मारना पीटना शुरू कर दिया।  उनका कहना है कि होश आने पर मैं जान बचाने के लिए गांव की तरफ चिल्लाते हुए भागा । आवाज सुनकर गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर घरवाले तथा पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। स्वजन   घायल को ईलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयंत सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728