Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मजदूरों को बंधक बनाकर की लूटपाट

    *


    *गोरखपुर*/शाहपुर थाना क्षेत्र के फातिमा बाईपास सड़क स्थित बांस मंडी के पास शुक्रवार की रात मकान में सो रहे बिहार के मजदूरों को बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट कर लिया। दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि दो फरार हो गए हैं। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।
    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार प्रांत के बेतिया थाना साठी के डलिया परसवना निवासी दीना नाथ समेत बिहार के लगभग 50 की संख्या में मजदूर शाहपुर के फातिमा बाईपास रोड स्थित एक मकान में तीन वर्षो से किराए पर रहते हैं। सभी मजदूर छत की ढलाई होने में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की देर शाम काम कर लौटे सभी मजदूर रात में खाना-खाने के बाद दरवाजा बंद कर सो रहे थे। जबकि 2 मजदूर बाहर बिस्तर लगा कर सो रहे थे। 11:45 बजे के करीब पहुंचे चार की संख्या में बदमाशों ने बाहर सो रहे दोनों मजदूरों को उसी के चद्दर से हाथ पैर बांध दिया और अंदर जाकर दरवाजा खटखटाया दरवाजा खुलने के बाद राड डंडे से मारते हुए सभी से रुपए लूट कर भाग रहे थे कि मजदूरो ने बांस लेकर दौड़ा लिया और आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि दो भागने में सफल हैं। बदमाशों की स्प्लेंडर बाइक घटनास्थल पर छूट गई। शाहपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दो युवकों को पकड़ लिया गया है। दोनों युवक नशे में थे, मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। दो फरार है जिसकी तलाश चल रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728