Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।घर को सूना देख नगदी सहित हजारों की चोरी

    बंद घर से नकदी सहित हजारों की चोरी।                   गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डेमुसा गांव  के मठिया टोला में शनिवार की रात सुमिरन साहनी के बंद मकान में छत के रास्ते  घुसे चोर नकदी, गहने सहित हजारों के सामान उठा ले गये।                      सुमिरन साहनी मुंबई में  प्राईवेट नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले उनकी ममता पत्नी बच्चों को लेकर गोरखपुर स्थिति मायके गई थी। सुबह ग्रामीणों द्वारा घर में चोरी  होने की जानकारी पाकर घर पहुंची पीड़ित ममता ने बताया कि चोर बाक्स व आलमारी का ताला तोड़कर गहने, दस हजार नकदी, राशन सहित कपडे़ आदि उठा ले गये। पीड़ित ने चोरी की सूचना गगहा पुलिस को दी। पुलिस सूचना पाकर  मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी हुई है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728