Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।पीड़ित ने गगहा पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

    गगहा पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप                                   - उच्चाधिकारियों से की शिकायत    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र के रियांव गांव निवासी देवदास शाही ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से धमकी गाली गलौज के एक मामले में गगहा पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सीओ बासगांव को दिऐ शिकायती पत्र के मुताबिक देवदास शाही का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र के कुछ लोगों पर बाउंस चेक देने के एक मामले में न्यायालय में वाद दाखिल किया था। उसी मामले में कुछ लोग सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। एक सप्ताह पहले आधा दर्जन से अधिक लोग मेरे हाटा स्थिति मकान पर आये और गाली गलौज की तथा ईंट पत्थर चलाने लगे। घटना की जानकारी हमने पीआरवी पुलिस को दी तो सभी लोग भाग निकले। घटना की लिखित शिकायत हमने गगहा पुलिस को दी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी जयंत सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728