Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मनीष जायसवालने बसपा का दामन छोड़ दर्जनों लोगों के साथ पकड़ा सपा का दामन




    गोलाबाजार गोरखपुर4  फरवरी। नगर पंचायत गोला के वार्ड संख्या 8 निवासी मनीष जायसवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बसपा पार्टी को छोड़कर सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव और चिल्लूपार विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार यादव तथा सपा नगर अध्यक्ष मुन्ना हाशमी की मौजूदगी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी में प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में जनार्दन यादव राम सिंह विजय बहादुर यादव बैजनाथ विश्वकर्मा राजेश शर्मा दीपक शिवमचंदन मिश्रा राजकुमार कामेश्वर शर्मा सुनील गौरव कृष्णमोहन गौतम अमित सोनकर अनीष कुमार गोपाल सोनकर धीरज मौर्या रजत जायसवाल सहित दर्जनों  लोग रहे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सपा में शामिल हुए कार्यकर्ता गणों से पार्टी मजबूत होगी।आगे कहा कि जनता ने यह निर्णय ले लिया है कि अबकी बार सपा की सरकार को पूर्ण बहुमत से बनाना है। क्योंकि सपा कभी खोखली विकास परक बातें नहीं करती है जो कहती है वह करती है।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रत्नेश यादव ब्लाक अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव  अहमद सलीम सहित अन्य समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728