Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दिवंगत जिलाध्यक्ष ग्रा प ए अरुण सिंह के आवास पर पहुचकर ग्रा प ए प्रतिनिधि मण्डल ने दी श्रद्धांजलि




    गोलाबाजार गोरखपुर 6 फरवरी। जनपद के दक्षिणांचल में स्थित गगहा  निवासी 75 वर्षिय मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवंग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह के आवासपर रविवार कोआयोजित त्रयोदश कार्यक्रम पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. विपिन शाही एवं प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार तथा प्रदेश महामंत्री महेंद्र नाथ सिंह के प्रतिनिधि के रूप में मंडल अध्यक्ष ग्रापए  जय प्रकाश गोविन्द राव के साथ संगठन से जुड़े सैकड़ों पत्रकार गहरी संवेदना व्यक्त करने दोपहर को पहुंचे। जिसका आभार उनके पुत्र प्रवीण कुमार सिंह तथा मनजीत सिंह ने व्यक्त किया। 

    जिलाध्यक्ष एवं मंडलाध्यक्ष ग्रापए गोरखपुर ने दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह की धर्मपत्नी, बेटों बेटियों एव बहुओं से मिलकर ढांढस बंधाया और आगे भी दुःख-सुख खड़े रहने का वचन दिया।

    उक्त अवसर पर उनके छोटे पुत्र मंजीत सिंह,पत्रकार 'दैनिक मेल' गोरखपुर को जिलाध्यक्ष ग्रापए-डॉ विपिन शाही ने  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण कराया।

     संवेदना व्यक्त करने वालों मेंप्रमुख  रूप से ग्रा प ए तहसील अध्यक्ष गोला बृजनाथ तिवारी, चौरीचौरा तहसील अध्यक्ष राम ललित त्रिपाठी,, एस टी वी के सम्पादक के के शुक्ला, सुभाष सिंह भुवनेश्वरदुबे राहुल हरेन्द्र सिंह,  पद्माकर मिश्रा, आकाश सिंह, अजय जायसवाल, प्रह्लाद मौर्य, मनोज मिश्र, कृपाशंकर सिंह, दीपक सिंह शैलेश पांडेय  अजय पांडेय  शैलेन्द्र दुबे चंद्रभान यादव राकेश दुबे  डी पी राय दीपक तिवारी सहित स्थानीय पत्रकार एवं स्वजन उपस्थित रहे।।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728