Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मेरा चुनाव जनता लड़ रही है : अजय सिंह टप्पू



    जनता ने बाहरी भगाने का मन बना लिया :  टप्पू




    चौरीचौरा गोरखपुर ।बाँसगाँव सन्देश। मेरा चुनाव जनता लड़  रही है। मैं जनता के कहने पर ही चुनाव लड रहा हूँ। 
    उक्त बाते चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दल उम्मीदवार अजय सिंह टप्पू ने फुटहवा इनार स्थित अपने कार्यालय पर बातचीत में कहीँ। उन्होंने कहा कि मै जनता के बीच रहा उनके सुख दुख मे शामिल रहा। उनकी जरुरतों पर खड़ा रहा। पांच वर्षों से संघर्ष किया। उनको विश्वास था पार्टी टिकट देगी। टिकट नहीं मिलने से जनता की भावनाएं आहत हुई। जनता उद्देलित हुई है। जनता ने इसे अपना चुनाव बना लिया है। यह चुनाव न भाजपा का है न सपा का है न बसपा का है। सभी दलों के लोगों ने यह कहते हुए अपना बना लिया है कि बाहरी भगाओ। जनता ने बाहरी भगाने का मन बना लिया है। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728