Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नर से नारी पूज्य है, नारी से नर पूर्ण : रामकुमार मिश्र




    आज 8 मार्च 2022 को " अंतराष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर कुशीनगर जिला के विकास खंड खड्डा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय फटकदौना मे   " महिला सशक्तिकरण" से सम्बन्धित नाट्य मंचन एवम कविता, गीत  की  मनमोहक प्रस्तुति बच्चो द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित श्री राम कुमार मिश्र जी (ARP हिंदी ,विकास खंड खड्डा) ने   नारी महत्व के सर्वआयामी पक्षो को रेखांकित करते हुए बताया की जहाँ नारी के बिना समाज, राष्ट्र यहाँ तक की पूरे श्रृष्टि की कल्पना नही की जा सकती। वही नर के पूर्णता की सोच मात्र भी निरर्थक हो जायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जया सिंह ने तथा संचालन दुर्गेश ओझा ने किया। कार्यक्रम मे प्रदीप कुमार, सुबाष प्रसाद, माधुरी सिंह, मनोरमा देवी के साथ ही अत्यधिक संख्या मे महिलाएं  भी उपस्थित रही।

    1 टिप्पणी:

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728