Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगों का पर्व



    असमंजस में दो दिन मना होली का त्यौहार

    कौड़ीराम गोरखपुर।जनपद में होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।लेकिन इस वर्ष होली असमंजस में शुक्रवार व शनिवार दो दिन मनाया गया।बहुत लोग शुक्रवार को ही रंगों का त्यौहार मनाया तो वहीं कुछ लोगों ने शनिवार को भी होली खेला।मालूम हो कि गांव हो या शहर हर जगह होली की उमंग और उत्साह एक समान था। बच्चे सुबह से ही रंग, पिचकारी लेकर घर से निकल गए और अपने हम उम्र साथियों के साथ होली के आनंद में मशगूल हो गए। युवाओं की भी अपनी अगल महफिल जमीं थी।यह नजारा मुहल्ले के हर कॉलोनी,गली और चौक चौराहे पर दिख रहा था।महिलाओं की टोली भी किसी से कम नहीं थी। घर की छत या अपार्टमेंट की छत पर महिलाओं की महफिल जमी थी। पुरूषों की तरह महिलाओं ने भी होली का आनंद उठाया। सभी एक- दूसरे को रंगने में जुटी हुई थी।वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने नाचगाना के साथ एक दुसरे का कपड़ा भी फाड़ते हुए नजर आए।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728