Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पीपीए के नवमनोनीत पदाधिकारियों ने ली शपथ

    गंगा पैलेस कौडी़राम में हुआ नवमनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम

    संरक्षक संतकुमार सिंह ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ


     कौड़ीराम गोरखपुर।बांसगांव सन्देश। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश इकाई की एक अति आवश्यक बैठक गंगा पैलेस कौड़ीराम में संरक्षक संत कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पीपीए संयोजक जेपी गुप्ता एडवोकेट व सह संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह के देखरेख में कोर कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत पदाधिकारियों का चयन किया गया।कोर कमेटी ने कई तहसीलों के अध्यक्ष की घोषणा  भी की। बैठक में संगठन सम्बंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें प्रदेश से लेकर जिला व तहसील में नई कार्यकारिणी का गठन व संगठन को गतिशील बनाने के लिए उपाय व सुझाव भी दिए गए। संगठन के सदस्यों के नए बन रहे आई कार्ड पर चर्चा की गई। बैठक में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संरक्षक संत कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से सुझाव भी मांगे गए।  प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक एवं शपथग्रहण समारोह में मुन्नीलाल जायसवाल, संतोष गुप्त, अविनाश शुक्ला, अखिलेश तिवारी, नरसिंह यादव, विनोद गुप्ता, चंद्रकेतु सिंह, अनेन्द्र सिंह, संतोष राम त्रिपाठी, विकास राय, सत्येंद्र त्रिपाठी अभिमन्यु राय, आलोक दुबे, देवव्रत पाण्डेय, विपिन पाण्डेय, राजेश यादव, वेद प्रकाश जायसवाल, अजय प्रकाश सिंह, अमन वर्मा व रामसनेही सहित अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।





     इन्होंने ली शपथ
    कौडीराम। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नागेंद्र पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, महामंत्री उमाशंकर शुक्ला व घनश्याम कुमार, कोषाध्यक्ष विजय मोदनवाल।
    जिला अध्यक्ष पद पर यशोदा नंद सिंह, जिला महामंत्री जेपी कुशवाहा, जिला मंत्री विनय सेठ, जिला मीडिया प्रभारी कृपा शंकर राय।
    बांसगांव तहसील अध्यक्ष संजय जायसवाल, महामंत्री जयप्रकाश यादव, चौरीचौरा तहसील अध्यक्ष सुमेर नाथ पाण्डेय, गोला तहसील अध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा ने ली शपथ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728