Header Ads

ad728
  • Breaking News

    योगी जी को सूबे में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में छाई खुशी




    गोलाबाजार गोरखपुर 25 मार्च। सूबे में  दूसरी बार योगी आदित्यनाथ महाराज जी को शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह झलक पड़ा। लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। भा ज पा कार्यकर्ताओं ने गोलाउपनगर में स्थित  भारतीय जनता पार्टी नगर कैम्प कार्यालय से भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में गाजे बाजे के साथ भगवा ध्वज लहराते हुए मोदी योगी जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए उपनगर के मेन चौक से  सराफा मंडी दुर्गा मंदिर सराय से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे जहां पर शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण के लिए एलईडी टीवी लगी हुई थी। प्रदेश के मुखिया का शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ताओं ने बैठकर देखा।इस मौके पर कार्यकर्ताओं व नगर वासियों में काफी उत्साह देखा गया साथ ही जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने बताया कि  हम सभी संगठन के लोग भगवान रसिक बिहारी मंदिर की सुबह साफ सफाई कर पूजन अर्चन किया और संध्या के समय सभी घरों में दीप जला कर दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर खुशियां मनाएंगे इसी क्रम में गोला नगर पंचायत के द्वारा मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। आमजन के लिए एलईडी बड़ी टीवी की व्यवस्था उपनगर के दोनों चौराहे पर लगाया गया था जहां पर भारी संख्या में क्षेत्र के8 जनता ने शपथ ग्रहण लाइव प्रसारण कार्यक्रम को देखा और खुशी जाहिर की ।

    इस अवसर पर चेयरमैन लालती देवी अधिशासी अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह भिखारी निषाद मार्कंडेय उमर मनोज कुमार उमर वैश्य उदय शंकर गुप्ता सुदर्शन कसौधन दीनानाथ कसौधन दिनेश सोनकर चुरमुनी सोनकर जगदीश निगम बबलू सोनकर तेरस प्रसाद इमरान अंसारी डॉ राजेश जायसवाल अमरनाथ निषाद रिंकू चौधरी अर्जुन सोनकर ऋषिकेश साहनी कन्हैया जायसवाल विष्णु जायसवाल बिरेंद्र मालाकार संजय मद्धेशिया डॉ देवानंद कन्नौजिया रमेश तिवारी शमशीर अहमद सदानंद मझवार युनूस मास्टर पिंटू अग्रवाल श्रवण गुप्ता प्रदीप प्रजापति संतलाल गुप्ता राम शब्द भारती अक्षैबर जायसवाल जायसवाल लल्लन प्रसाद रणजीत सिंह  बजरंगी लाल निगम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण व नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728