Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गिड़ा थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत ससुरार वाले फरार पुलिस तलाश में जुटी




    *सहजनवा गोरखपुर*बांसगांव सन्देश/गीडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाघागाड़ा जीतपुर में शनिवार की भोर में करीब 3 बजे एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव दरवाजे पर पड़ा था और ससुराल वाले फरार थे। गांव वालों की सूचना पर गर्भवती महिला के पिता बड़हलगंज के वेसहनी निवासी लालमन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर गर्भवती महिला के पिता लालमन की तहरीर पर पुलिस ने पति राजकुमार, देवर शिवकुमार,सास हेवन्ता देवी व पति के जीजा गौतम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपित ससुराल वालों की तलाश में जुटी है।
    बड़हलगंज के वेसहनी निवासी लालमन की बेटी सुमन की शादी 4 वर्ष पूर्व गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा जीतपुर निवासी राजकुमार निषाद से हुई थी। महिला की एक ढाई साल की बेटी स्वीटी है। आरोप है कि अक्सर ससुराल वाले दहेज के लिए सुमन की पिटाई करते थे। पिता ने बताया कि दोनों के बीच मारपीट की तहरीर महिला थाने में पड़ी थी। जिसमें बीते 5 जनवरी को सुलह हुआ था। पति राजकुमार आदि ने लिखकर दिया था कि वह सुमन को सही से रखेंगे।
    पिता ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे सुमन की बात उनसे फोन पर हुई थी, तब कोई मामला नहीं था। उसके बाद न जाने क्या हुआ कि सुबह 3 बजे गांववालों ने फोन कर बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। लालमन ने बताया कि जब वह बेटी के घर पहुंचे तो बेटी का शव पड़ा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान थे। पति,देवर,व पति का जीजा फरार था। केवल सास मौजूद थी। पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। लालमन के अनुसार उनकी बेटी सुमन वर्तमान में 6 माह की गर्भवती थी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728