Header Ads

ad728
  • Breaking News

    डीएम ने विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    *डीएम ने विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन*


    गोरखपुर।बुद्धा इंस्टिट्यूट गीडा में विज्ञान प्रदर्शनी का शनिवार को   मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर  कहा कि युवाओं में असीम ऊर्जा है वैज्ञानिकता की दिशा में यदि सार्थक प्रयास और समर्थ गुरु का सहयोग मिले तो यह बच्चे भविष्य में विज्ञान की दिशा में देश में  जाने व पहचाने जा सकते हैं  डीएम ने कहा कि खोज का दूसरा नाम विज्ञान है। आज के युग में विज्ञान की महती आवश्यकता है।
     आज विज्ञान के बिना भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। नए खोज के लिए विज्ञान की महती जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान के क्षेत्र में रुचि लेने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में मॉडल का निरीक्षण किया और उनकी सराहना की।बच्चों द्वारा इनजी सेविंग सिस्टम घरेलू अग्नि शमन यंत्र देसी फ्रिज वायु प्रदूषण सूर्य ग्रहण फ्यूज ट्यूब लाइट का पुन: उपयोग बिजली उत्पादन सोलर कुकर रोबोट रिसाकिलिंग आफ हाउस वेस्ट खाद्य संरक्षण आदि विषयों पर तैयार किए गए मॉडलों को प्रदर्शित किया गया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728