Header Ads

ad728
  • Breaking News

    रत्नेश मणि त्रिपाठी तहसील सहजनवा लेखपाल संघ के अध्यक्ष हुए निर्वाचित



    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश। सहजनवा तहसील लेखपाल संघ का चुनाव तहसील सभागार में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
    निर्वाचन अधिकारी मुकेश लाल के देखरेख में चुनाव सम्पन्न कराया गया। दोपहर 1 बजे के करीब तहसील सभागार में मतदान शुरू किया गया। जो अपराह्न चार बजे तक सम्पन्न हो गया। इसके बाद मतगणना शुरू हुआ। जिसमें रत्नेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष,आशीष कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,वरुण कुमार सिंह निर्विरोध कनिष्ठ उपाध्यक्ष,जितेंद्र कन्नौजिया निर्विरोध मंत्री,चन्द्र प्रकाश पांडेय उपमंत्री,प्रिंस कुमार निर्विरोध कोषाध्यक्ष,दुर्विजय यादव आरडीटर निर्विरोध निर्वाचित हुए। 
    संघ के जिलाध्यक्ष रामरेखा द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
    तहसीलदार केशव प्रसाद ने सहजनवा तहसील लेखपाल संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।
    इस दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह,,जिला मंत्री दिनेश शर्मा, जिला उपमंत्री संदीप यादव खजनी तहसील मंत्री अभीजीत राय सहित अनेक लेखपाल मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728