Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एसपी सिटी ने ईवीएम की सुरक्षा में लगे जवानों को किया चेक

    *एसपी सिटी ने ईवीएम की सुरक्षा में लगे जवानों को किया चेक*
    गोरखपुर।मतदाताओं ने प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बटन दबाकर बन्द कर दिया। ईवीएम को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की बैडमिंटन हॉल वाणिज्य संकाय दीक्षा भवन व कला संकाय  में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखे गया है। तीन लेयर से ज्यादा सुरक्षा की गई है। स्ट्रांग रूम के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा सेना के जवानों की चौबीस घंटे तैनाती की गई है। डबल लॉक में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा में पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस भी स्ट्रांग रूम के आसपास निर्धारित दूरी पर हर समय तैनात रहेगी। स्ट्रांग रूम के आसपास परिन्दा भी पर नहीं पर मार सकेगा। 10 मार्च को मतगणना के दिन ही स्ट्रांग रूम के ताले खुलेंगे।गोरखपुर के नो विधानसभाओं के अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इनमें ईवीएम रखी गई हैं। स्ट्रांग रूम के पहले घेरे में पैरामिलिट्री को तैनात किया गया है। हर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर रोजाना दिन में दो बार स्ट्रांग रूम का जायजा लेंगे। उम्मीदवार और उनके एजेंट को स्ट्रांग रूम के बाहर ठहरने के लिए टेंट बनाया गया है। उम्मीदवार और उनके एजेंट सीसीटीवी के जरिए स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम को देख सकते हैं। स्ट्रांग रूम पर नजर रखने के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनको कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। निर्धारित दूरी पर पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है। पुलिस भी चौबीस घंटे तैनात रहेगी। स्ट्रांग रूम के आसपास परिन्दा भी पर नहीं मार सकेगा। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी निर्धारित दूरी से स्ट्रांग रूम पर नजर रख सकेंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का खाका ऐसा तैयार किया गया है कि कोई भी इनके आसपास नहीं जा सकेगा। 10 मार्च को मतगणना के दिन ही स्ट्रांग रूम का ताला खुलेगा। पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ड्यूटी लगाए जवानों पर बराबर निगरानी कर  वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने बताया कि सीसीटीवी, सीआरपीएफ, पुलिस का त्रिस्तरीय सुरक्षा का कड़ा घेरा तैयार किया गया है। ईवीएम की सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी करें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728