Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोला उपनगर में धूम धाम से मनाया गया भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस




    भा ज पा कार्यकर्ताओ ने निकाली प्रभात फेरी

    गोलाबाजार गोरखपुर 6 अप्रैल।  गोलाउपनगर में स्थित कसौधन मैरेज हाल पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पं दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रभात फेरी निकालकर धूमधाम से भ ज पा के 42 वां स्थापना दिवस को मनाया।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कहा कि पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को किया गया। जो आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन गयी है। देश में पूर्व से पश्चिमी व उत्तर से दक्षिण तक सभी प्रांतों में पार्टी का पताका फहरा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद मिश्र ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के आदर्श नीतियों पर चलना चाहिए जो सबका साथ सबका विकास की सोच रखती हो।आगे कहा कि  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 मुंबई में की गई।इसके पश्चात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल और तासो के साथ भारतीय जनता पार्टी का नारा लगाते हुए प्रभात फेरी  मैरिज हाल से निकलकर मेन चौक गोला लोहा मंडी सिनेमा रोड ब्रह्मा स्थान हनुमानगढ़ी गौशाला पहुंची वहां से पुनः  पार्टी के नारे लगाते हुए मैरिज हाल पर आकर संपन्न हो गई और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के लाइव प्रसारण को कार्यकर्ताओं ने सुना। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गोला देवेश निषाद चेयरमैन प्रतिनिधि मुराली प्रसाद  इंद्र बहादुर वर्मा सभासद दल के नेता अशोक कुमार वर्मा इमरान अंसारी राम ललित तिवारी अनिल भट्ट मेघू लाल जायसवाल शंभू चांद आलोक पांडेय दीपक राय डॉ राजेश जायसवाल रामपुरन गुप्ता ऋषिकेश साहनी पिंटू अग्रवाल संजय मद्धेशिया सदानंद मझवार हाजी हुसैन पप्पू रावत यूनुस मास्टर विद्याधर पांडेय  भिखारी निषाद दीना कसौधन नीलेश दुबे डाॅ बृजभूषण मिश्र तेज प्रताप तिवारी टीअई बाबा जगदीश निगम रिंकू चौधरी अक्षैबर जायसवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता   बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728