Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपाइयों ने मनाया 42वां स्थापना दिवस, एक दूसरे को गले लगाकर दी बधाई

    *

    उन्नाव: भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के 43 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद समेत अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। हर्षोल्लास के साथ गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर लगी एलईडी स्क्रीन पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। जिसमें पीएम ने कहा बीजेपी कश्मीर से कन्याकुमारी तक 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के मार्ग पर चल रही है। हमारी सरकार राष्ट्रीयता की बात करती है और आज देश के पास नीति भी है नियत भी है। देश के पास निर्णय शक्ति भी है। आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं उनको पूरा भी कर रहे हैं। भारत के लिए लगातार नई संभावनाएं बन रही हैं। सरकार देश हित के ध्यान में रख कर फैसला ले रही है। हम देश के विकास के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। देश के लिए खुद को खपा देना है। सबका साथ सबका विकास के साथ हमें सबका विश्वास मिल रहा है। कोरोना काल में देश ने बड़ा लक्ष्य हासिल किया। दशकों तक हमारे देश में कुछ पार्टियों ने वोट बैंक की राजनीति की। इसके बाद सभी नॉर्मल स्कूल पहुंचे। वहां से कानपुर उन्नाव मार्ग से शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने उन्नाव सांसद डॉ सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा सदर विधायक पंकज गुप्ता व पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा भारतीय जनता पार्टी उन्नाव के समर्पित देव तुल्य कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा उन्नाव नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। हमारे प्रेरणाश्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने अंत्योदय को समस्त कार्यकर्ता गांव गांव लेकर जाएंगे ऐसा आज के दिन प्रण लेते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, जिला महामंत्री आशीष बाजपेई, अटल सहित जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद्र कुशवाहा, विमला कुरील, महेश चंद्र दीक्षित, अनिल कुशवाहा, अनुराग अवस्थी, कृष्ण कुमार वर्मा, जिला मंत्री सरोज सिंह, बृजकिशोर त्रिपाठी, रजनीश वर्मा, समीर शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, साधना दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728