Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान



    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।नगर पंचायत सहजनवा 10 वार्ड लुचुई निवासी एक 40 वर्षीय युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद ट्रेन से कट कर जान दे दिया। सूचना पर पहुची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    मिली जानकारी से नगर पंचायत सहजनवा 10 वार्ड लुचुई निवासी संजय गुप्ता पुत्र रामशब्द गुप्ता 40 वर्ष जो नशे का आदी था। और मैजिक चालक था। शुकवार को शाम 9 बजे के करीब वह नशे की हालत में घर पहुचा। और स्वजन से विवाद करने लगा। स्वजन ने उसे किसी तरह शांत कराया। इसके बाद वह घर पर खाना खाने के बाद बाहर निकला। जब काफी देर तक घर नही आया। तो स्वजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे लेकिन पता नही चला। सुबह 7 बजे के करीब लुचूई क्रासिंग के पास ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक शव कटा देखकर शोर मचाया। शोर सुन कर घटनास्थल पर भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र सत्यम 20 वर्ष,आदित्य 18 वर्ष बेटी पूजा गुप्ता 22 है। बेटी की शादी हो चुकी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728