Header Ads

ad728
  • Breaking News

    यू पी में आइएएस और आइपीएस अफसरों के तबादले जितेंद्र सिंह देवरिया के नए डीएम

    लखनऊ। मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल की दूसरी पारी के दौरान योगी आदित्यनाथ ने  गति पकड़ ली है। सभी मंत्रियों तथा सीनियर अफसरों को कार्य सौंपने के बाद सरकार ने आइपीएस तथा आइएएस अफसरों का तबादला किया है। एक दर्जन से अधिक आइएएस तथा 14 आइपीएस के तबादले में अनेको जिलों के डीएम तथा एसपी के तबादले हुए हैं। गुरुवार रात के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। जबकि कई जिलों में डीएम को दूसरे जिले की भी कमान दी गई है। सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है। नगर आयुक्त मेरठ मनीष बंसल को डीएम संभल के पद पर भेजा गया है। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। कानपुर देहात के डीएम जितेन्द्र सिंह को देवरिया का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि नेहा जैन कानपुर देहात की नई जिलाधिकारी होंगी। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। संजीव रंजन सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी का पद संभालेंगे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728