Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सपा में ही होगा गांव का चौमुखी विकास -रजनीश



    पंचायत प्रतिनिधि पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का करें मदद  -यशपाल

    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।- सहजनवा में स्थित अम्बे मैरेज हाल में सपा के पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन शनिवार को पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रभारी यशपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,सभासद,और जिला पंचायत सदस्य शामिल थे। इस दौराम सपा विधान परिषद प्रत्याशी रजनीश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून  व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गांव से लेकर शहर तक विकास की गति रूक गई है। ग्राम पंचायत और नगर पंचायत में सपा शासन में ही चौमुखी विकास होगा यदि पंचायत प्रतिनिधियों आशीर्वाद मिला तो ग्राम पंचायत की तस्वीर बदली सी दिखायी देगी।
    पूर्व विधायक यशपाल सिहं रावत ने कहा कि गोरखपुर और महराजगंज स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि के प्रत्याशी रजनीश यादव को पंचायत प्रतिनिधियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सपा प्रत्याशी की भारी जीत भी होने जा रही है। इनके प्रतिनिधित्व में विकास होगा।
    कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष सपा गिरीश यादव ने किया।
    इस दौरान जिला अध्यक्ष अवधेश यादव पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव पूर्व जिला अध्यक्ष रामनगीना साहनी सजय पहलवान  अशोक यादव रामनाथ यादव राजेंद्र यादव विरेन्द्र जिला पंचायत सदस्य अजय जिला पंचायत सदस्य राम प्रताप यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश मिश्र संजय शर्मा राम सागर यादव  प्रेम यादव आनंद यादव सभासद नित्यानंद यादव सुभाष मद्देशिया रामचरित्र  सिपी सिह लक्ष्मन प्रसाद  बिचारे दास प्रेम यादव  अजीत सुग्रीव चौहान धमेंद्र यादव ताज मोहम्मद मजनूं ओम यादव  व्यास मुनि कमलेश आलोक विजय त्रिपुरारी निषाद चंद्रशेखर  सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728