Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गुणवत्ता तकनीक से ही बढ़ती है। : डा. अनिल


     


    गोलाबाजार गोरखपुर 17 अप्रैल।

     तकनीक से कार्य की गुणवत्ता व उत्पादन में सुधार होता है। जिससे मनुष्य समृद्धि करता है। छात्रों को तकनीक का प्रयोग कर अध्ययन की प्रक्रिया को आसान करना चाहिए। जिससे वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। 

             उक्त बातें रविवार को ब आइएमए के अध्यक्ष डा. अनिल तिवारी ने  गोलाउपनगर स्थित  वीएसएवी पीजी कालेज परिसर में शासन द्वारा प्रदत्त  स्मार्टफोन छात्रों में  वितरण के बाद संबोधित करते हुए कही।। विशिष्ट अतिथि मदरिया सिद्धपीठ के उत्तराधिकारी श्रीशदास ने कहा कि मनुष्य के भीतर मानव व दानव दोनों बनने की शक्ति विद्यमान होती है। वह उस पर निर्भर करता है कि वह किस शक्ति का विकास करता है।  अध्यक्षता प्राचार्य डा. फूलचंद तिवारी व संचालन आचार्य डा. दिलीप दुबे ने किया। डा. आरपी मिश्र, डा. दिवाकर मणि तिवारी, डा. परमात्मा मिश्र, रवींद्र नाथ तिवारी, सतीश पांडेय, अरविंद पाठक, प्रभात तिवारी, सुभाष शर्मा, देवनारायण यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728