Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

    देवरिया । लव, सेक्स और धोखा ऐसी कहानियां तो टीवी पर बहुत आती हैं, लेकिन देवरिया जिले में यह वाक्या तब आम हुआ जब शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा शोरूम के मालिक के पुत्र ने एक स्वर्ण व्यवसाई की विधवा को अपने प्रेमजाल में पहले फंसाया, फिर शादी का वादा करके यौन शोषण किया। उसके बाद महिला को उसकी बहन के घर छोड़कर भाग गया। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
    जानें क्या है मामला
    नगर कोतवाली क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायी से ब्याही महिला के पति की शादी के 6 महीने के भीतर गोली मारकर हत्या हो गई थी। महिला अभियुक्त अमन बरनवाल के कपड़ा के शोरूम पर खरीदारी के लिए पहले भी जाती रही। कई बार शोरूम पर जाने से अमन और उस महिला में अच्छी जान पहचान हो गई। नंबर का आदान प्रदान हुआ।
    बात होने के दौरान दोनों में प्यार पनपने लगा। यह बात धीरे-धीरे अभियुक्त के घरवालों को भी पता चली। बकौल पीड़िता घरवालों ने भी शादी के लिए रजामंदी जता दी। पीड़िता अभियुक्त के घर अनेक कार्यक्रमों में भी आने जाने लगी। इस दौरान वह 3 बार गर्भवती भी हुई। अभियुक्त के घरवालों ने लोक-लाज का वास्ता देकर उसका गर्भपात करा दिया। अभियुक्त अमन पीड़िता को लेकर दिल्ली चला गया। वहां पहुंचकर उसने किराए का फ्लैट लिया और दोनों साथ रहने लगे। कुछ दिनों बाद पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो अभियुक्त ने आर्य समाज मन्दिर में शादी कर ली। कुछ दिनों बाद युवक देवरिया जाने की बात कहकर पीड़िता को उसके बहन के घर पहुंचा दिया। अब आरोपी युवक पीड़िता का फोन उठाना बंद कर दिया तो पीड़िता को शक हुआ।
    वह देवरिया आई तो आरोपी युवक के घरवालों ने उसे रखने से इनकार कर दिया। शादी करने वाला कथित पति भी किसी तरह का रिश्ता नहीं होने की बात कहने लगा। थक हारकर पीड़िता ने नगर कोतवाली थाने में कथित पति अमन बरनवाल, सतीश बरनवाल, मां सुमन, बहन स्वाति और बहनोई निशांत के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
    4 वर्ष तक किया यौन शोषण, अब अपनाने से इनकार
    अमन का परिवार शहर का रसूखदार परिवार है। पीड़िता ने बताया, 2017 से 2022 तक शारीरिक संबंध रहा। 14 जनवरी 2022 से युवक कन्नी काटने लगा। पीड़िता को शक हुआ तो देवरिया आई। देवरिया आने पर परिवार वालों ने अपनाने से इनकार कर दिया। सीओ सदर श्रेयस त्रिपाठी ने बताया, घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728