Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अधिवक्ताओं ने विशेष सचिव के खिलाफ फूटा गुस्सा किया प्रदर्शन




    मांग पूरी नही होने पर 20 मई तक कार्य से रहेंगे विरत

    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।बुधवार सहजनवा तहसील के अधिवक्ताओं ने विशेष सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किए गये पत्र में अधिवक्ताओं को अराजक तत्व कहते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश देने पर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट गया। और तहसील परिसर में विशेष सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आदेश वापस लेने की मांग किया है। 
    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सहजनवा तहसील बार एसोशिएसन अध्यक्ष बुद्धिसागर यादव ने कहा कि विशेष सचिव मानसिक रोगी हो चुके है। समाज हित की लड़ाई  लड़ कर फरियादियो को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ  अराजक तत्व सम्बन्धी पत्र लिख कर बदनाम करने लगे है। जब कि अधिवक्ता पीड़ित लोगों की लड़ाई लड़ कर न्याय दिलाता है।जब तक विशेष सचिव द्वारा जारी पत्र वापस नही लिया जाता तब तक अधिवक्ता अपने कार्य से विरत रहेंगे।
    बार एसोशिएसन मंत्री श्याम बिहारी त्रिपाठी ने कहा कि विशेष सचिव द्वारा अधिवक्ताओं को अराजक तत्व जैसे शब्द का प्रयोग किया गया है। जो निंदनीय है। 20 मई तक अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। आगे की लड़ाई बैठक में निर्णय लिया जायेगा।
    प्रदर्शन करने वालो में  केके त्रिपाठी,भूपेंद्र त्रिपाठी,अनिल त्रिपाठी,भूपेश तिवारी,रंगनाथ पांडेय,इंद्रेश,विजेंद्रनाथ मिश्र,मुनि नरायन त्रिपाठी,ज्ञानेंद्र,रमाकांत उपाध्याय,योगेंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728