Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अम्बे प्रोशेसर फैक्ट्री में कार्य के दौरान छत से गिरकर फीटर की मौत




    फैक्ट्री प्रबन्ध तंत्र ने मानवता किया शर्मसार  

    फैक्ट्री प्रबन्ध समय से घायल को अस्पताल पहुचाता  तो बच सकती थी जान

    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।-गीडा थाना क्षेत्र  के पिपरौली चौकी अंतगर्त गीडा सेक्टर 13 स्थित अम्बे प्रोसेशर फैक्ट्री में फीटर के पद पर तैनात श्रमिक का कार्य के दौरान छत से गिर कर मौत हो गयी। वही फैक्ट्री  प्रबन्ध तंत्र ने मानवता को शर्मशार करते हुए मृतक का हालचाल लेने अस्पताल तक नही पहुचा।
    मिली जानकारी से तारकेश्वर भारती पुत्र राजकिशोर भारती 45 वर्ष निवासी सौना थाना बड़हरिया जिला सिवान बिहार जो गीडा सेक्टर 13 स्थित अम्बे प्रोसेशन फैक्ट्री में फीडर के पद पर तैनात था। दिन में फैक्ट्री प्रबन्ध तंत्र द्वारा जबरजस्ती बिना सुरक्षा उपकरण के फैक्ट्री के छत पर चढ़ा दिया गया। वह छत का टीनशेड ठीक करने लगा। अचानक पैर फिसलने से काफी ऊंचाई से नीचे गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। करीब एक घण्टे तक श्रमिक घायल अवस्था मे फैक्ट्री में तड़फता रहा। लेकिन प्रबन्ध तंत्र द्वारा कोई इलाज नही कराया गया। न ही अस्पताल भेजा गया। श्रमिक के पड़ोस गांव का एक युवक जो फैक्ट्री में मजदूरी करता है। घायल अवस्था मे उसे ऑटो में लेकर सीएचसी सहजनवा अस्पताल पहुचा। जैसे ही घायल को ऑटो से उतार कर अस्पताल में ले जाना चाहा। तो उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के चिकित्सक ने देखने के बाद मृतक घोषित कर दिया। करीब पड़ोस गांव का युवक करीब दो घण्टे तक फैक्ट्री प्रबन्ध तंत्र के आने का इंतजार करता रहा। लेकिन कोई भी ढाढस बांधने नही पहुचा। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजन के आने का इंतजार कर रही थी। फैक्ट्री प्रबन्ध तंत्र द्वारा देर शाम तक कोई मदद नही किया गया था। मृतक अपने माता पिता का अकेला सन्तान था। तीन लड़के,और एक लड़की भी है।
    इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गीडा राहुल सिंह ने कहा कि परिजन द्वारा अभी तक कोई भी तहरीर नही दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728