Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आईटीएम गिडा मे गीडा थाना द्वारा महिला मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस महिला सुरक्षा दल द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन





    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एन्ड मैनेजमेंट गीडा गोरखपुर मे थाना गीडा के द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा दल द्वारा एक महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक थाना गीडा श्री राहुल कुमार सिंह और संस्थान के निदेशक डॉ एन के सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से  किया गया |
       कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह मे कहा की  महिलाओ को किसी भी घटना से डरने के बजाय उससे  बचाव के बारे मे जानकारी प्राप्त करना चाहिए |छात्राओं को कानून की जानकारी देते हुए डायल 112 और महिला हेल्प लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन  घरेलू हिंसा के लिए 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सोशल मीडिया और साइबर  क्राइम से जुड़े हेल्प के लिए 1930 के बारे में बताया|
    महिला सुरक्षा प्रभारी थाना गीडा अभिषेक सिंह ने छात्राओं को सोशल मीडिया से जुडी तकनीकी जानकारी और उससे कैसे अपने आपको  सुरक्षित रखे इसके बारे मे विस्तार से चर्चा किए और उन्होंने कहा कि अगर आप  शुरुआती दौर मे घटनाओ को नजरअंदाज करते हैं तो बाद मे वो एक बड़ी घटना को अंजाम देता हैं |
    कार्यक्रम के अंत मे प्रभारी निरीक्षक ने साइबर  क्राइम और महिला अपराध से जुड़े छात्राओं के सवालों का जबाब विस्तार से दिया | 
     कार्यक्रम का संचालन  संस्थान की शिक्षक शालिनी सिंह के द्वारा किया गया |
    इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया,प्रो. नरेन्द्र सिंह , एस आई विवेक सिंह ,प्रतिमा सिंह, प्रियंका पाण्डेय, डीन फार्मेसी डॉ. आरती गुप्ता , डीन इंजीनियरिंग डॉ. रुद्र प्रताप सिंह,डॉ.मनोज मिश्रा ,कुलसचिव डॉ. सतेंद्र कुमार पांडेय ,दीप्ति ओझा, डॉ.ए आर त्रिपाठी ,डॉ अलका श्रीवास्तव,डॉ राम्या सिंह, ए के दास ,उप -कुलसचिव के एन प्रसाद,ए के सिन्हा,तेजस्विनी गिरी सहित अन्य  शिक्षकगण और छात्राएं मौजूद रही|

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728