Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया स्व.बी.एन. सिंह की पुण्यतिथि।


    गोरखपुर। 18 मई राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वाधान में कोषागार परिसर में कर्मचारियों के मसीहा स्वर्गीय श्री बी.एन.सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन मंत्री श्री अश्वनी श्रीवास्तव ने किया अपने संबोधन में श्री रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा किशन 1964 65 में जब कर्मचारियों का कोई संगठन नहीं था तो उन्हें नौकरी पर नियमित नहीं किया जाता था। लाल फीता शाही इस तरह थी जो कर्मचारी अधिकारियों की दलाली करता था उसे तो नियमित कर दिया जाता था। बाकी कर्मचारियों को कटनी छटनी के माध्यम से निकाल दिया जाता था, ऐसे में रायबरेली की धरती पर जन्मे स्वर्गीय बी.एन. सिंह जो सचिवालय में कर्मचारी थे वह पी.एन. शुक्ला के साथ मिलकर विचार किए कि कर्मचारियों का भी एक ऐसा संगठन हो जिसके माध्यम से वह सरकार तक अपनी बात पहुंचा सके और इसके बाद उन्होंने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का गठन किया और आजीवन कर्मचारी हितों के लिए लड़ते रहे और उन्हें उनका अधिकार दिलाए, आज उनके पुण्यतिथि को हम सभी कर्मचारी संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं,और यह संकल्प लेते हैं कि हम सब उनके दिखाए हुए रास्ते पर आगे बढ़ेंगे और कर्मचारी हितों के लिए अनवरत प्रयास करेंगे।
    अपने संबोधन में श्री अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा स्वर्गीय बी.एन.सिंह कर्मचारियों के मसीहा थे, 1965 में आपके नेतृत्व में कर्मचारी 66 दिन हड़ताल पर रहे जिसमें सरकार ने बहुतेरे कर्मचारियों को निलंबित कर दिया लेकिन आपके संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा सभी कर्मचारियों के मुकदमे व निलंबन वापस हुए और सरकार को कर्मचारियों का हक देना पड़ा आगे चलकर आप विधान परिषद सदस्य चुने गए और बहुत दिनों तक कर्मचारियों की आवाज आपके माध्यम से प्रदेश के उच्च सदन में गूंजती रही।     इस श्रद्धांजलि सभा में रूपेश कुमार श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव,गोविंद जी, मदन मुरारी शुक्ल,राजेश सिंह, महेंद्र चौहान, विश्वनाथ, सुरेंद्र नाथ डॉ.एस.के. विश्वकर्मा,जय बहादुर सिंह, रजनीश पांडे, आर.के.भास्कर, अरुण द्विवेदी, जयराम गुप्ता, विनीता सिंह, अनूप कुमार, शब्बीर अली, इजहार अली, सूर्य वेद यादव, रामधनी पासवान, फुलई पासवान, ओंकार नाथ राय अजय सोनकर, उदय प्रताप सिंह, योगेंद्र चौबे, कृष्ण मोहन पांडे, कृष्ण मोहन गुप्ता, आदिल अहमद, निसार अहमद आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728