Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सहायक अभियंता ने नहर का किया निरीक्षण नहर को बंद करने का दिया निर्देश

    गोरखपुरसहायक अभियंता ने नहर का किया निरीक्षण,नहर को बंद करने का दिया निर्देश। सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।। नलकूप खंड प्रथम गोरखपुर के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने बखिरा पम्प नहर का निरीक्षण किया। बखिरा झील में मानक से पानी कम हो जाने के कारण नहर को बंद करने का निर्देश दिया। बता दें कि वर्षा न होने के कारण बखिरा झील में पानी काफी कम हो गया है। नहर चलाने पर पानी के साथ मिट्टी काफी मात्रा में आ रहा है। कर्मचारियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी इसको संज्ञान में लेते हुए सहायक अभियंता पुष्पेंद्र कुमार और अवर अभियंता टीके मल्ल ने मौके का निरीक्षण किया और उन्होंने मोटर की सुरक्षा को देखते हुए इस नहर को बंद रखने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जब झील में पानी मानक के अनुरूप हो जाएगा तब नहर चलाई जाएगी। इस नहर से सैकड़ो किसानों का हजारो एकड़ फसल की सिंचाई होती है। सहायक अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि नहर का संचालन तभी हो सकता है जब झील में समुद्र तल से जलस्तर से 243 फिट तक होता है वर्तमान समय मे जलस्तर 241 फिट से नीचे चला गया है ऐसी स्थिति में नहर संचालन सम्भव नही है इसमें मोटर जलने की संभावना बनी रहती है। जलस्तर बढ़ते ही नहर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728