उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने किया संघ का विस्तार।
जसवल बाजार गोरखपुर। बाँस गाँव संदेश उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ,एकता भवन लखनऊ में आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने संघ का विस्तार किया। बड़ी संख्या में उपाध्यक्ष,संगठन मंत्री,महिला मोर्चा का भी गठन किया गया।जिसमें गोरखपुर जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने जनपद गोरखपुर विकास खण्ड कैम्पियरगंज से त्रयंम्बक मणि त्रिपाठी,सीमा देवी, शुभावती देवी के नाम का प्रस्ताव प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विभिन्न पद के लिए दिया जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी मुहर लगा दी।महिला संघ का भी विस्तार करते हुए गोरखपुर जनपद के विकास खण्ड चरगांवा की शुभावती देवी को प्रदेश संगठन मंत्री एवं जनपद गोरखपुर के विकास खण्ड गगहा की सीमा देवी को महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया जिसमें पूरे प्रदेश के समस्त सफाई कर्मचारी नेता उपस्थित हुए एवं जनपद संत कबीर नगर के वर्तमान भाजपा विधायक गणेश चौहान मुख्य अतिथि रहे सभी नव नियुक्त कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।और अपने कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के लिए शपथ दिलाई। जिसमें प्रदेश संघ एवं जिला संगठन के सभी पुरूष एवं महिला,पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...