Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महिला श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर जड़ा ताला जमकर किया नारेबाजी

    गोरखपुरमहिला श्रमिको ने फैक्ट्री गेट में जड़ा ताला जम कर की नारेबाजी समर्थन में उतरे पूर्व विधायक तथा अपना दल एस के कार्यकर्ता सहजनवा गोरखपुर- गीडा सेक्टर 15 स्थित नाइन प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत महिला श्रमिको को कार्य से बाहर किये जाने पर तीसरे दिन दर्जनों की संख्या में महिला श्रमिको ने फैक्ट्री के मुख्य गेट में ताला जड़ कर प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान फैक्ट्री में कार्यरत अन्य श्रमिको को अंदर जाने नही दिया। और मुख्य गेट पर बैठ कर प्रशासन और फैक्ट्री प्रबन्ध तंत्र के खिलाफ गगनभेदी नारे लगा रही थी। वही आरोप था कि प्रशासन के अधिकारी फैक्ट्री प्रबन्ध तंत्र से मिले हुए है। जिससे महिला श्रमिको को न्याय नही मिल पा रहा है। फैक्ट्री पर धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक देवनारायण उर्फ जीएम सिंह अपना दल एस की जिलाध्यक्ष नीलम राय भी महिला श्रमिको के समर्थन में पहुच गये। और जिलाधिकारी तथा श्रम आयुक्त से फिन पर वार्ता किया। और न्याय दिलाने की गुहार लगायी। इस दौरान भारी संख्या पुलिस बल भी मूकदर्शक बन कर महिला श्रमिको के धरना प्रदर्शन का तमाशाबीन बनी रही। पूर्व विधायक के आश्वासन पर महिला श्रमिकों अपने घर चली गयी। वृहस्पतिवार को अगले रणनीति को तय कर उच्चधिकारियों से मिलने का आश्वासन दिये इस बाबत श्रम आयुक्त अमित कुमार मिश्र ने कहा कि दो सदस्यी टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी गयी है। इस दौरान महिमा सिंह,श्वेता सिंह,सविता सिंह,सोनम पासवान,राखी,संगीता,सुधा,साधना अंजू,पूनम विद्या,मनीषा,कविता,सहित अनेक महिला श्रमिक मौजूद थी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728