Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राप्ती नदी के गजपुर तट पर उतराती मिली अज्ञात महिला की लाश

    राप्ती नदी के गजपुर तट पर उतराती मिली अज्ञात महिला की लाश

     गगहा पुलिस ने जताई सर्पदंश के बाद शव नदी में प्रवाहित किए जाने की आशंका

    गजपुर गोरखपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गजपुर कस्बे में गजपुर-कौड़ीराम मार्ग से लगभग 100 मीटर दूर राप्ती नदी के किनारे स्थित एक बगीचे के पास अज्ञात महिला का शव कफन में लिपटा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की तो पता चला कि सिर पर केले का पत्ता बंधा हुआ था। महिला के शरीर पर हल्के भूरे रंग की साड़ी थी। यह देखकर पुलिस ने आशंका जताई कि जैसे सर्पदंश के बाद नदी में महिला को प्रवाहित की गई है। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    इस संबंध में गगहा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया सर्पदंश के बाद नदी में महिला की अंत्येष्टि की गई है ऐसा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए
    भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि किन कारणों से महिला की मौत हुई है‌। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728