Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पेड़ पौधों के बिना जीवन संभव नहीं: महेंद्र पाल सिंह

    गोरखपुर वन विभाग ने ग्रामसभा जंगल धूषण में मनाया जिला स्तरीय विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस
    विधायक, डीएफओ और अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरिशंकरी समेत अन्य पौधों का किया रोपण
    गोरखपुर। 
    पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने वातावरण एवं जलवायु का संतुलन को बनाने एवं हरियाली को समृद्ध करने के लिए आमजन को आगे आना होगा। यह अकेले सरकार और वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि जनसहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। चेताया कि पेड़ पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। 
    महेंद्र पाल सिंह, रविवार को ग्रामसभा जंगल धूसड़ के पंचायत भवन पर पर्यावरण जल एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं हेरिटेज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी का संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने पंचायत भवन परिसर में ‘हरिशंकरी’ एवं ‘नीम’ के पौधे का रोपण किया। पौधरोपण में डीएफओ विकास यादव, एसडीओ  हेरिटेज फाउंडेशन के मनीष चौबे, अनिल तिवारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी (प्रशिक्षु) शेख मुअज्जन, ब्लॉक प्रमुख चरगावां वंदना सिंह, रणविजय सिंह मुन्ना, धर्मेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद, मंडल महामंत्री चंद्रभान चौहान, रेंजर जंगल तिनकोनिया रामसूरत यादव, वन दरोगा अनिल सिंह, उप वन निरीक्षक रामधारी, समेत वन विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। संगोष्ठी में विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों पेड़ पौधों के महत्व को समझा था, इसलिए उनका संरक्षण करने के लिए धर्म के साथ जोड़ा। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास जरूरी है लेकिन पेड़ पौधे भी जरूरी है। इसलिए जरूरी है कि ग्राम पंचायतों का एक एक नागरिक इस अभियान से जुड़ न केवल पौधे लगाए बल्कि उनका संरक्षण भी करें। डीएफओ विकास यादव ने भी पंचायत सदस्यों एवं किसानों से अपील किया कि वे पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए आगे आए। वन विभाग उन्हें हर संभव मदद करने को तत्पर है। इसके पूर्व जलवायु संवेदी बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास विषयक कांफ्रेंस आफ पंचायत से सभी पंचायत प्रतिनिधि वर्चुअल जूम के जरिए जुड़े। अपराह्न 4 बजे से मुख्यमंत्री का उदबोधन भी वर्चुअल सुना।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728