Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा के पीपीगंज मंडल की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

    कैम्पियरगंज ब्यूरो गोरखपुर । बांसगांव संदेश । भाजपा के पीपीगंज मंडल के कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री ब्रम्हानंद शुक्ल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली  भाजपा की सरकार में प्रदेश व देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर  है। इसके साथ ही मुख्य अतिथि ने भाजपा द्वारा आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम के आरंभ में मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी ने मुख्य अतिथि के साथ आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की कार्यकर्ताओं से अपील की।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है।  और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही आज भाजपा की सरकार दुबारा से केन्द्र व राज्य दोनों जगह है। भाजपा कार्यकर्ता दिन रात बूथ स्तर पर बिना किसी प्रलोभन के नि:स्वार्थ भाव से निरंतर सेवा करता है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते है
    । और भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही लगातार विजय पथ पर अग्रसर  है। कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह, विजय मद्धेशिया, जगदम्बा अग्रहरी, अनिल अग्रहरी आदि लोगो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिले के सह संयोजक विंद्रासन चौधरी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीपीगंज चेयरमैन गंगा जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजीव रंजन चौधरी, महामंत्री दिलीप पाण्डेय, लाल जी विश्वकर्मा, मनोज अग्रहरी, राकेश अग्रहरी, चंदन सिंह, पशुपति नाथ अग्रहरी, अरविंद मौर्या, श्रीकेश मणि, दिनेश यादव, कमलेश वर्मा सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728