Header Ads

ad728
  • Breaking News

    निर्जला एकादशी पर्व पर श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डूबकी




    गोलाबाजार गोरखपुर10 जून । गोला क्षेत्र के सरयू नदी घाटों  पर निर्जला बावनी भीमसेनी  एकादशी पर्व पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं का नदी तट पर स्नान दान पुण्य के लिए भारी भीड़  सुबह से  लगी रही।श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रहकर सरयू स्नान कर बड़े ही श्रद्धा के साथ  विधि विधान से पुजा पाठ व दान देकर जल ग्रहण किया। इस बावनी निर्जला भीमसेनी एकादशी का हिन्दू पुराणों में बड़ा ही महत्व है। इस पर्व पर श्रद्धालुगण सुबह से ही सरयू नदी तट पर पहुंचकर स्नान ध्यान कर पूजा पाठ किया और पंखा कंघी सिन्दूर सीसा फल फुल मेवा आदि  दानकर पुण्य के भागी बने।इस व्रत  से मानव प्राणी अपने जीवन मे  जो भी बुरे कार्य किए हो उसका इस पर्व पर स्नान ध्यान पूजा पाठ कर अपने को उत्तीर्ण मानते है। मनुष्य को सर्व सुख की प्राप्ति होती है।इस पर्व पर गोला क्षेत्र के सरयू नदी घाट बारानगर बिसरा घाट बेवरी के श्याम घाट पक्का घाट  गोड़ियाना घाट रामामऊ तुर्कवलिया मेहड़ा शिवपुर नरहन  मदरहा आदि घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। घाटों पर साफ सफाई ब्यवस्था भी सुदृढ़ रहा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728