Header Ads

ad728
  • Breaking News

    चाणक्य विचार संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ने सादगी से किया बच्चों का उपनयन संस्कार-



    -गोलाबाजार गोरखपुर 9 जून।


    चाणक्य विचार संस्थान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने अपने दोनों बच्चों का उपनयन संस्कार बहुत ही सादगी के साथ अपने पैतृक गांव टांड़ा में  श्री पृथ्वी नाथ ब्रह्मस्थान के प्रांगण में वैदिक आचार्यों के द्वारा विधि-विधान से किया।

    इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल दोनों वटुकों को आशीर्वाद देते हुए आज के इस भीषण महंगाई में सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक रीति-रिवाज द्वारा सादगी के साथ उपनयन संस्कार कराने पर प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी को धन्यवाद दिया।

    कार्यक्रम में शामिल प्रदेश महामंत्री आचार्य दीपक त्रिपाठी ने कहा कि संगठन के प्रदेश मुखिया फिजुलखर्ची से बचने के लिए समाज को इस कार्यक्रम के माध्यम से एक संदेश देने का प्रयास किया है जो अति प्रशंसनीय है।

    इस दौरान आचार्य शिव कुमार मिश्र, पंडित रामरक्षा शुक्ल, पंडित पवन कुमार ओझा, राहुल पाण्डेय,अशोक कुमार त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी सहित अच्छी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728