Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सपा नेता ने अखिलेश यादव के जन्मदिन गरीब बच्चों के साथ मनाया

    सपा नेता ने अखिलेश यादव के जन्मदिन गरीब बच्चों के साथ मनाया

    गोरखपुर l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर  बेतियाहाता मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास समाजवादी पार्टी महानगर पूर्व सचिव आफताब अहमद एवं इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर कुष्ठ आश्रम मैं गरीब बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया और बच्चों में फल मिठाइयां चॉकलेट वितरण किया गया और बच्चों ने कहा आप जियो हजारों साल सपा के कार्यकर्ताओं ने बच्चों को मिठाईयां खिलाकर जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां दी सपा के कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों के बीच खुशियां बांटी गई सपा के पार्षद उज़ैर अहमद एवं इम्तियाज अहमद ने कहा की प्रदेश का हर व्यक्ति भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और अराजकता से परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। भाजपा ने देश को अंधेरे में ढकेल दिया है। प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति पनप रहे आक्रोश से भयभीत भाजपा नेतृत्व विपक्ष में भ्रम पैदा करने के षडयंत्र करने लगी है। इसमें श्री अखिलेश यादव ही सबसे बड़े प्रतिरोधक साबित हो रहे हैं। इस मौके पर उज़ैर अहमद पार्षद  इम्तियाज अहमद आफताब अहमद विनोद विश्वकर्मा आकाश कुमार यादव डॉ.उबैदुल्लाह उबैद रौनक श्रीवास्तव रुस्तम अली अनूप यादव आदि लोग उपस्थित रहे!

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728