Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दिन दहाड़े ग्राहक सेवा केन्द्र से दो लाख पच्चीस हजार की हुई लूट





    गोलाबाजार गोरखपुर 4 जून।


    गोला थाना क्षेत्र के डड़वापार चौराहे पर शनिवार को  भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र पर कुछ मनबढ युवक जो पुर्व मे भी छिनताई की घटना कर चुके हैं। मुह बाध कर आए और कट्टा सटा कर लूट को अंजाम दिए हैं। 



     प्राप्त बिबरण के अनुसार ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक भाष्कर पुत्र दुर्जन प्रसाद ने गोला थाने पर पहुच कर दिए गए तहरीर में लिखा है कि हम प्रार्थी पाण्डेयपार उर्फ डड़वा निवासी भारतीय स्टेट बैंक का शाखा चलाते हैं। हमारे यहां दो लोग काम भी करते हैं। मै करीब 11:30 बजे कुछ काम से कहीं चला गया था। उसी समय लगभग 12 बजे चार लोग हमारी शाखा पर पैसा निकालने के बहाने आए और मेरे वर्कर डब्बू (जो हमारा पुत्र है।) एवम् आदर्श से पैसा निकालने को कहा जबतक यह लोग कुछ समझ पाते तभी एक युवक तमंचा निकाल कर अंदर घुस आया और तोड़ फोड करने लगा। मेरे ड्रा मे रक्खा कैस लगभग (225000) दो लाख पच्चीस हजार रुपये लूट लिए और मार पीट किए। छिना झपटी में दो लोगों का मुह खुल गया जिनकी पहचान कर ली गई। पहचान किया हुआ ब्यक्ति सतिराम यादव उर्फ देवेन्द्र यादव जो की छिनैती में अभियुक्त है। दुसरा विजय यादव उर्फ पकई ग्राम पाण्डेयपार उर्फ डड़वा के ही है। बाकी दो की पहचान नही हो पाई है। पहचान होने पर तमंचा से मारने तथा जातिसूचक (चमारिया) का प्रयोग करते समय भाग गये। 


    सूत्रों का कहना है कि गोला पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार भी कर लिया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728