Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विजय कुमार श्रीवास्तव बने आम आदमी पार्टी के गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष


    गोरखपुर l प्रदेश प्रभारी एवम राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी द्वारा जारी सूची में गोरखपुर सदर विधानसभा से चुनाव लड़े विजय कुमार श्रीवास्तव को महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया है।विजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने मनोनयन पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी और प्रदेश प्रभारी आदरणीय संजय सिंह जी को हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी के नीतियों को जन जन तक पंहुचाने का कार्य करेंगे और महानगर में वार्ड और बूथ लेबल तक पार्टी गठन करके नगर निगम चुनाव दमदारी से लड़ा जाएगा। आम जनता के हितों और सुविधाओं के लिए जी जान से प्रयास किया जाएगा।इनके मनोनयन पर जिला प्रभारी नीलम यादव, प्रदेश प्रवक्ता वैभव जैसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र यादव, तारिक अनवर, विजय यादव, हरिओम मल्ल प्रतीक राज सहित तमाम लोगों ने बधाई दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728