Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।कांवरियों से सवार ऑटो पलटी 10 घायल

                 गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा क्षेत्र के हाटा ओवरब्रिज के समीप  रविवार को दिन में बाईक सवार को बचाने में महिला कांवड़ियों से भरी आटो पलट गई। आटो में सवार10 महिलाएं घायल हो गई। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी है।                                       पिपराइच थाना क्षेत्र के उनौला दोयम गांव की एक दर्जन महिलाऐं  पिपराइच स्थित शिव मंदिर पर जल चढ़ाने  आटो में सवार होकर बडहलगंज स्थित सरयू नदी से जल भरने जा रही थी।   श्रद्धालुओं से भरी आटो गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में पहुंची इसी दौरान कट प्वाइंट पार कर रहे   बाईक सवार को बचाने में चालक गुलबदन  संतुलन खो बैठा, और आटो  बांये साईड में  पलट गई। दुर्घटना में विद्यावती, संगीता, किसमती, माया, राज कन्या,सरजामी फेकना, सुनीता, शैला, सुभावती घायल हो गई। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा अस्पताल पहुंचाया गया । चिकित्सकों ने विद्यावती पत्नी नरसिंह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728