Header Ads

ad728
  • Breaking News

    देश के 15 वीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के ऐतिहासिक जीत पर बधाईयों का ताँता

                बाँसगाँव संदेश


    गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की 15 वीं राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के ऐतिहासिक जीत पर नगर पंचायत कार्यालय पीपीगंज के सभागार में जीत का जश्न भारतीय जनता पार्टी एवं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। उपस्थित पदाधिकारीयों,कार्यकर्ताओं एवं सभासदों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी के नामित सभासद कमलेश वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के लक्ष्य अंतोदय पथ पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े़ व्यक्ति की चिंता ही नहीं वरन जो कहती है उससे बड़ा सम्मान भी देती है ।आज द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्रपति बनने से यह सिद्ध हो गया। कार्यक्रम में सभासद गणों पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
    इस अवसर प्रमुख रूप से भाजपा सभासद पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश यादव,सभासद  रामानंद दाढ़ी वाले, अरविंद अग्रहरी, शनि जयसवाल, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अताउल्लाह, आनंद भारती सहित प्रमुख पदाधिकारी एवं सभासद गण उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728