Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विजय यादव व तूलिका सिंह 22 वें राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने पहुंचे बर्किंघम


    गोला बाजारगोरखपुर29 जुलाई। गोला तहसील क्षेत्र के विकास खंड बड़हलगंज में स्थित गुरुकुल संस्थान समूह ददरी की शान विजय यादव एवं तूलिझ
    का सिंह इंग्लैंड के बर्किंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित 22वें  राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने पहुंचे। भारत के होनहार दोनों खिलाड़ी से हम सभी की स्वर्ण पदक की कामना है। इस मौके पर गुरुकुल संस्थान के संस्थापक अनिरुद्ध शाही व डॉ विपिन शाही ने बताया कि गुरुकुल संस्थान समूह ददरी के जूडो खेल  के विजय यादव 60 किलोग्राम एवं भारोत्तोलन में तूलिका शाही +78 किलोग्राम खेलो में प्रतिभाग करेंगे। भारत के 215 खिलाड़ियों का दल कुल 19 खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं।भारतीय दल के ध्वजावाहक पीवी सिंधु एवं मनप्रीत सिंह होंगे। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह चिल्लूपार  विधायक राजेश त्रिपाठी संस्थान के संस्थापक व पूर्व प्रमुख अनिरुद्ध शाही जयप्रकाश शाही ब्लाक प्रमुख गगहा  शिवाजी चंद ब्लाक प्रमुख बड़हलगंज राम आशीष राय डॉ विपिन शाही श्याम नारायण यादव डॉ श्रीकांत शाही सहित आदि गणमान्य लोगों ने इनसे पदक जीतने की उम्मीद के साथ अपनी शुभकामनाएं दी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728