Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शिव महापुराण कथा के छठवें दिन हुआ श्री गणेश और कार्तिकेय का जन्म


    शिव महापुराण कथा के छठवें दिन हुआ श्री गणेश और कार्तिकेय का जन्म

    कौडीराम मे चल रहा है मुकेशानंद पुरी महराज के मुखारविन्द से शिवमहापुराण 

    कौड़ीराम गोरखपुर। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर चल रही भव्य संगीतमय शिव महापुराण की कथा के छठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हर हर महादेव का जयघोष लगाती रही। भारी भीड़ को देखते हुए कथावाचक मुकेशानंद पुरी महराज ने आग्रह किया कि आप सभी इस शिव महापुराण कथा का श्रवण जरूर करें। छठवें दिन कथा का शीर्षक भगवान भोलेनाथ एवं जगत जननी माता पार्वती का विवाह  एवं भगवान गणेश और कार्तिकेय का जन्म हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़े भाव से नाच गाकर भगवान गणेश और कार्तिकेय का जन्म उत्सव मनाया। इस कथा को पूज्य महाराज जी ने विस्तार से वर्णन किया। सुंदर झांकी का दर्शन कराया गया। माताओं ने माता पार्वती का पाव पूजन भी किए एवं भोलेनाथ माता पार्वती की आरती उतारी गई। इस कार्यक्रम के आयोजक दिनेश गोस्वामी चुन्नू दुबे श्रवण प्रजापति प्रमोद कसौधन अरविंद राकेश दुबे राजू दुबे अर्जुन गुड्डू जायसवाल दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कथा के बीच में कौड़ीराम क्षेत्र के पत्रकारों को मुकेशानंद पुरी महाराज  ने अपने हाथों से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में जेपी गुप्ता संजय जायसवाल अजय प्रकाश सिंह विनोद गुप्ता जयप्रकाश यादव आदि लोग रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728