Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोला क्षेत्र में नमाज़ के साथ ईद- उल- अजहा का त्यौहार, शांति पूर्वक हुआ सम्पन्न



    एक दूसरे से गले मिलकर दी बक़रीद की बधाई


    गोला बाजारगोरखपुर10 जुलाई। ईद-उल- अजहा का त्योहार पूरे देश मे शांति पूर्वक मनाया जा रहा है ।इसी क्रम में  उपनगर गोला उपनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार की  सुबह से ही मस्जिद में नमाज़ के लिए नमाजियों की   की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज़ अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी गयी। सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। स्थानीय प्रशासन ने लोगो से पहले ही अपील कर चुका था कि त्योहार  खुशी और आपसी  भाईचारा के साथ मनावे।अगर  कोई भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो प्रशासन सख्ती से पेश आएगा।स्थानीय प्रशासन उप जिलाधिकारी गोला रोहित कुमार मौर्य सी ओ गोला जगत नारायण कन्नौजिया तहसीलदार गोला बृजमोहन शुक्ला सहित गोला पुलिस क्षेत्र में मोबाइल  करते रहे।

     प्राप्त बिबरण के अनुसार बक़रीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व के अवसर पर रविवार को  नगर व क्षेत्र के मुस्लिम समाज अपने अपने घर से मस्जिद पहुचे। सभी नमाज़ अदा करते हुएअल्लाह ताला से देश मे शांति और अमन चैन की दुआ माँगी।

    इसके बाद सभी लोगो ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस बार लोगों ने पूरे हर्षोउल्लास के साथ बक़रीद का त्योहार मनाया गया। नमाज़ के बाद मस्जिदों व ईदगाहों के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिला।  नगर के जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद रिजविया मस्जिद सराय मस्जिद व क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों नमाज़ अदा की गई। इस मौके पर बधाई देने वालो में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुध्न कसौधन नगर के पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल, सभासद अशोक वर्मा,कांगेसी नेता सुनील तिवारी,ब्यापार मण्डल अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी रामशब्द,रामपुरण गुप्ता, अशोक सोनकर, संजय सोनकर, आदि लोगों ने बधाई दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728