Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नये पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति के लिए सर्वे प्रदर्शन का कार्य प्रारम्भ





    बहराइच । बाँसगांव संदेश। (बीएन सिंह) जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य ने बताया कि शासन द्वारा जारी सट्टा नीति के तहत नये पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति के लिए सट्टा बनाने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। गन्ना सर्वे प्रदर्शन 20 जुलाई 2022 से प्रारम्भ कर दिया गया है। सर्वे प्रदर्शन के लिए गन्ना पर्यवेक्षकों की 104 टीमें लगायी गयी है। सर्वे प्रदर्शन के दौरान 74295 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल एवं 108217 सर्वेक्षित गन्ना कृषकों के सर्वे सट्टा का होगा प्रदर्शन किया जायेगा। ग्राम स्तर पर सर्वे, सट्टा प्रदर्शन के साथ-साथ अन्य विवरण कर्मचारी दिखाया जायेगा। इस दौरान किसान कमियों को दूर भी करा सकेंगे। गन्ना परिषद, गन्ना समिति व चीनी मिल के कर्मचारियों द्वारा गन्ना किसानों के खेतों में सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा सर्वे फीडिंग का कार्य आनलाइन जी०पी०एस० मशीनों द्वारा किया गया है। सर्वे प्रदर्शन में बहराइच समिति में 42, जरवलरोड में 37 व नानपारा में 25 टीमें लगायी गयी हैं।
    गन्नाधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त 2022 तक किसान सर्वे देखकर सर्वे की खामियां दूर कराने के लिए प्रार्थना पत्र दे सकते है। जिला गन्ना अधिकारी श्री मौर्या ने यह भी बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में किसानों के गाटावार भूमि पर सट्टा का संचालन करने की व्यवस्था है। सभी किसान गाटावार जानकारी प्राप्त कर लें, यदि किसी किसान का कोई गाटा फीड नहीं हुआ है तो इसकी जानकारी गन्ना पर्यवेक्षक को देकर ठीक करा सकते है। साथ ही मोबाइल व आधार फीड नहीं है तो उसे भी फीड करा सकते है। श्री मौर्य ने यह भी बताया कि गन्ना कृषकों के आनलाईन घोषणा पत्र भरने एवं नये आनलाईन समिति सदस्य बनने में कृषकों के सहूलियत के लिए जनपद में गन्ना विकास समिति, गन्ना विकास परिषद, चीनीमिल में किसानों के लिए सहायता केन्द्र भी स्थापित किये गये है।
    गन्नाधिकारी श्री मौर्य ने बताया कि चीनीमिल, गन्ना विभाग एवं गन्ना विकास परिषद की संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को चीनीमिल चिलवरिया में आनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान गन्ना विकास कर्मियों को आनलाइन घोषणा पत्र भरने एवं आनलाइन नया सदस्य बनने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि 20 जुलाई 2022 से 30 अगस्त 2022 तक प्रत्येक गांव में गन्ना सर्वे प्रदर्शन किया जायेगा। किसान अपने सर्वे व सट्टा से सम्बन्धित प्लाटवार समस्त आंकड़ों पौधा, पेड़ी, शरद कालीन, बसन्त कालीन बुवाई का प्रजातिवार क्षेत्रफल मो० नम्बर बैंक खाता संख्या, आधार संख्या की जांच कर सकते है। इस दौरान बेसिक कोटा, कुल सट्टा इत्यादि की भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728