Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पौधारोपण कर के हर व्यक्ति को पर्यावरण बचाना जरूरी है -राम बुझारत

    गोरखपुरपौधरोपण करके पर्यवारण को बचाना सबकी जिम्मेदारी: रामबुझारत सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।पिपरौली ब्लॉक के ग्रामसभा सरया के पंचायत भवन और कंपोजिट विद्यालय बरहुआ में बुधवार को पौधरोपण किया गया। ग्रामसभा सरया के पंचायत भवन पर पौधरोपण करते हुए जिला पंचायत सदस्य रामबुझारत पासी ने कहाकि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। जिससे मानव जीवन का समन्वय बना रहे। जीवन का अर्थ ही जीव और वन है। वन और जीव एक दूसरे के पूरक भी है। कंपोजीट स्कूल बरहुआ में प्रधानाध्यापिका मंजूषा सिंह द्वारा बच्चो के साथ विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में मंजूषा सिंह प्रधानाध्यापिका, गंगेश्वर सिंह प्रधान, सचिव अजीत कुमार पासवान, रेखा रानी, संगीता मद्धेशिया, रजनी सोनकर, सीमा पांडेय सहित सभी बच्चे उपस्थित थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728