दिशा सिंह को भाजपा नेताओं ने किया सम्मानित
कौड़ीराम गोरखपुर। सीबीएसई बोर्ड इंटर में 93% नंबर पाने वाली दिशा सिंह पुत्री निर्भय कुमार सिंह को कौड़ीराम क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने उनके घर पहुंच कर सम्मानित किया। बता दें कि भाजपा नेता राजेश सिंह राजन की भतीजी दिशा सिंह सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल में भी सेंट जेवियर स्कूल कौड़ीराम से 96 प्रतिशत नंबर लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। सम्मानित करने वालों मे भाजपा कौडीराम मण्डल अध्यक्ष अनिल दुबे, हरिनारायण सिंह गोला वरिष्ठ भाजपा नेता, विकास सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, प्रकाश पाण्डेय मण्डल मंत्री, राघवेंद्र सिंह , सत्य नारायण सिंह आदि लोग रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...