Header Ads

ad728
  • Breaking News

    द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार होना - डॉक्टर विमलेश पासवान


    द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार होना - डॉक्टर विमलेश पासवान



    कौडीराम गोरखपुर। बांसगांव सन्देश। भारत गणराज्य की 15वीं व प्रथम आदिवासी महिला भाजपा नेतृत्व की राजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  को राष्ट्रपति चुने जाने पर पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नेताओं ने मण्डल कौडीराम के ग्राम पंचायत गिरधरपुर में ढोल नगाड़ा बजाते हुए मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता व्यक्त किया।
    उक्त ग्राम पंचायत की अनुसूचित बस्ती में शोभायात्रा निकाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह
    को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक विमलेश पासवान ने कहा कि माननीया द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति के रूप चुना जाना पं दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय का सपना साकार होते दिखाई दे रहा है। साथ ही उन्होंने कहा  कि माननीया द्रोपदी मुर्मू  उड़ीसा के छोटे से गाँव से सामाजिक जीवन की शुरुवात कर पार्षद से लेकर झारखण्ड प्रदेश की राज्यपाल रहते हुए भी त्याग व समर्पण किया उसी का आज उनको राष्ट्रपति के रूप मे परिणाम मिला है।

    कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष  मारकण्डेय राय, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला,  मारकण्डेय नायक, सूर्यनारायण नायक, कपिल नायक, हनुमान पाण्डेय, पंकज दुबे, सुरेन्द्र सिंह, अरविन्द पांडेय सांसद प्रतिनिधि, दयाशंकर राय आदि लोग उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनिल दूबे व संचालन मण्डल मंत्री प्रकाश पाण्डेय ने किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728