Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्ध में वन राज्य मंत्री ने की प्रेस-वार्ता




    बहराइच । बाँसगांव संदेश। (बीएन सिंह) मुख्य अतिथि प्रदेश के मा. राज्य मंत्री वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री के.पी. मलिक ने एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी व नानपारा के राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों के साथ प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करते हुए योगी सरकार 2.0 के प्रथम 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
    मा. मंत्री श्री मलिक ने बताया कि योगी सरकार 2.0 के प्रथम 100 दिन अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध ज़ीरो टालरेंस को समर्पित रहे। प्रदेश स्तर पर प्रमुख 50 एवं मुख्यालय स्पर पर 12 अन्य माफियाओं को चिन्हित कर 62 माफियाओं एवं इनके गैंग के 894 सदस्यों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए अपराधी गैंगों के 431 सदस्यों की गिरफ्तारी, 178 के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, 884 के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट तथा 13 के विरूद्ध एन.एस.ए. की कार्रवाई की गई है। माफिया एवं अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित लगभग रू. 844 करोड़ की सम्पत्तियॉ ज़ब्त। अब तक कुल 2,925 करोड़ की अवैध सम्पत्तियॉ ज़ब्त की गई हैं।
    प्रदेश में किसानों की खुशहाली के लिए बंजर, बीहड़ भूमि सुधार हेतु रू. 602 करोड़ की पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना प्रारम्भ की गई। 
    वन राज्य मंत्री ने बताया कि सहकारिता के क्षेत्र में 13 सहकारी बैंकों की नई शाखाएं खोली गई, 08 लाख कृषकों को रू. 4635 करोड़ का फसली ऋण वितरित करने के साथ 02 विशाल तथा 17 वृहद खाद्यान्न गोदामों का निर्माण किया गया। जल जीवन मिशन के तहत नमामि गंगे अन्तग््रत 25 परियोजनाएं पूर्ण की गई, 574 ग्रामों में पाईप पेयजल परियोजनाएं पूर्ण, 3.76 लाख घरों में कनेक्शन प्रदान किये गये। आमजनमानस में भूख का भय दूर करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को रू. 3200 करोड़ के व्यय भार पर खाद्यान्न, दाल/साबुत चना, आयोडाइज़्ड नमक, रिफाइन्ड ऑयल तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी का निःशुल्क वितरण किया गया। उचित दर दुकानों को कॉमन सर्विस सेन्टर के रूप में विकसित करने के साथ डोर स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था को लागू किया गया है। प्रदेश में उद्योगों एव निवेशों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा रू. 80 हजार 224 करोड़ की 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया जिससे 06 लाख व्यक्तियों को रोज़गार मिलेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728