Header Ads

ad728
  • Breaking News

    वृक्षारोपण पर्यावरण जीवन का आधार है

    गोरखपुरवृक्षारोपण पर्यावरण एवं जीवन का आधार है सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे वन महोत्सव 2022 का उत्सव जिससे क्षेत्र का पर्यावरण एवं जीवन का आधार सुखमय हो इसी को ध्यान में रखते हुए आज अजय राज तिवारी एवं विंजन सिंह के नेतृत्व में समय माता के मंदिर पर वृक्षारोपण किया गया । अजय राज तिवारी एवं विंजन सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण बहुत उपयोगी होता है पर्यावरण संरक्षण में उसका बहुत ही योगदान होता है विशेष रूप से पौधारोपण करने से हमें बहुत से लाभ होते हैंः। पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन उत्सर्जन करते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं, इसलिए पौधों का संरक्षण करना सभी को अति आवश्यक है जिससे पर्यावरण एवं जीवन सुरक्षित रह सके। हम सभी का दायित्व है अधिक से अधिक पौधों को लगाना और बागियों को सुरक्षित रखना।इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री मनोज सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह अभिमन्यु मौर्या रवीश सिंह सोलंकी दिलीप सिंह सभासद लक्ष्मण मनोज सिंह मनोज जायसवाल सभासद राम प्रताप सिंह नरेंद्र शुक्ला जी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री सूर्यनाथ विश्वकर्मा सुरेश यादव अमन श्रीवास्तव भास्कर सिंह आदित्य मिश्रा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728